धार्मिक नगरी उज्जैन में आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। जहां अभिनेता और सांसद रवि किशन ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर देश और समाज के कल्याण की कामना की।
उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में अभिनेता और गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने भस्म आरती में भाग लिया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि शक्तियां समस्त संसार की रक्षा करती हैं। और महाकाल के दरबार में आना अपने आप में सौभाग्य की बात है।
रवि किशन ने कहा कि जब भी उन्हें महाकाल मंदिर आने का अवसर मिलता है, उनका जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने बाबा महाकाल के चरणों में पूरे समाज और देश के कल्याण की प्रार्थना की। साथ ही सभी के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना भी की।
बाबा महाकाल के दरबार में लगातार देश के प्रमुख जनप्रतिनिधि और सेलिब्रिटी पहुंचकर आशीर्वाद ले रहे हैं और यही आस्था उज्जैन को आध्यात्मिक रूप से और भी विशेष बनाती है।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट