लोकसभा में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने फिर एक बार विवादित बयान दिया है। उन्होंने सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कहा कि, बीते मंगलवार को बीजेपी सदस्य सत्यपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना स्वामी विवेकानंद से की थी।
जिस पर अधीर रंजन ने अपत्ति जताई और कहा कि, कोई किसी की तुलना किसी से भी कर सकता है, यह उसका अधिकार है। लेकिन नरेंद्र नाथ दत्त (स्वामी विवेकानंद) आध्यात्मिक युग में थे और योगी थे जबकि आज हम भौतिक युग में हैं। इस बयान के बाद सदन में मौजूद बीजेपी नेता और कांग्रेस में काफी देर तक तीखी बहस हुई।
वहीं कांग्रेस सांसद रंजन के बयान पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उसे कार्यवाही से हटाने का निर्देश दिया। लेकिन सदन में दोनों पार्टियों की तरफ से बयानबाजी चलती रही। इसके बाद बाद रंजन चौधरी ने महात्मा गांधी के पर दिया विवादित बयान को लेकर भी विपक्ष पर जमकर हमला किया उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीयपति महात्मा गांधी को गाली देने वालों को रावण की औलाद बताया है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, ये लोग राम के पुजारी का अपमान कर रहे हैं। आपको बताते दें कि, बीते सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सासंद अनंत हेगड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व वाले स्वतंत्रता आंदोलन को ‘ड्रामा’ बताया था। इस विवादित बयान के तूल पकड़ने के बाद हेगड़े ने इस पर अपनी सफाई दी। हेगड़े ने कहा कि, उन्होंने महात्मा गांधी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया है।