1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP News: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन में फंसे MP के 23 श्रद्धालुओं की वतन वापसी शुरू, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार

MP News: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन में फंसे MP के 23 श्रद्धालुओं की वतन वापसी शुरू, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार

नेपाल के काठमांडू में लगातार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन में फंसे मध्य प्रदेश के 23 श्रद्धालुओं की वापसी प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने प्रभावित यात्रियों के लिए त्वरित सहायता प्रदान की है।

By: Rekha 
Updated:
MP News: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन में फंसे MP के 23 श्रद्धालुओं की वतन वापसी शुरू, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार

नेपाल के काठमांडू में लगातार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन में फंसे मध्य प्रदेश के 23 श्रद्धालुओं की वापसी प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने प्रभावित यात्रियों के लिए त्वरित सहायता प्रदान की है। अधिकारियों की टीम के साथ श्रद्धालु अब मध्य प्रदेश लौट रहे हैं, और तीन दिनों की कठिनाई के बाद उनके चेहरों पर राहत और खुशी की मुस्कान है।

जबलपुर, रीवा, और डिंडोरी के कई परिवार नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंस गए थे, जिन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद, सरकार ने तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। विशेष वाहनों के जरिए आज सुबह 7 बजे ये तीर्थ यात्री मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए। सभी ने समय पर मदद पहुंचाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...