1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP बोर्ड रिजल्ट जारी: उज्जैन में बेटियों का जलवा, मेरिट में चमका प्रदर्शन

MP बोर्ड रिजल्ट जारी: उज्जैन में बेटियों का जलवा, मेरिट में चमका प्रदर्शन

उज्जैन से 10वीं के 8 और 12वीं के 6 विद्यार्थियों ने राज्य मेरिट में जगह बनाई है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के अनुसार, शासकीय स्कूलों के परिणामों में भी इस बार सुधार दर्ज किया गया है।

By: Naredra 
Updated:
MP बोर्ड रिजल्ट जारी: उज्जैन में बेटियों का जलवा, मेरिट में चमका प्रदर्शन

उज्जैनः मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में रिजल्ट घोषित किया। इस बार उज्जैन में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है।

मध्यप्रदेश में इस साल करीब 16 लाख छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी, जिनके परिणाम आज घोषित कर दिए गए। उज्जैन जिले में इस बार परिणामों में सुधार देखने को मिला है। कक्षा 10वीं का रिजल्ट 83.03% और 12वीं का 86.23% रहा, जो पिछले साल की तुलना में बेहतर है। खास बात यह रही कि उज्जैन में बेटियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। 12वीं में ज्योति ने 97% अंक हासिल कर टॉप किया, वहीं 10वीं में प्रथा ने 94.8% अंक लाकर प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया।

जिले से 10वीं के 8 और 12वीं के 6 विद्यार्थियों ने राज्य मेरिट में जगह बनाई है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के अनुसार, शासकीय स्कूलों के परिणामों में भी इस बार सुधार दर्ज किया गया है। कुल मिलाकर, इस साल के नतीजे शिक्षा के स्तर में सुधार और छात्राओं के बढ़ते प्रदर्शन की ओर इशारा करते हैं।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...