1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. एमपी: अब तक 22 विधायकों के इस्तीफे, अब क्या करेगी कांग्रेस !

एमपी: अब तक 22 विधायकों के इस्तीफे, अब क्या करेगी कांग्रेस !

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एमपी: अब तक 22 विधायकों के इस्तीफे, अब क्या करेगी कांग्रेस !

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज सुबह पीएम मोदी से मुलाकात की और उसके बाद अचानक से उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया जी को इस्तीफा सौंप दिया, उसके बाद कांग्रेस में इस्तीफा देने का एक सिलसिला सा शुरू हो गया है।

अब तक कुल कांग्रेस के 22 एमएलए इस्तीफा दे चुके है जिनमे 7 मंत्री शामिल है, वही 19 विधायकों का इस्तीफा स्पीकर को सौंप दिया गया है। उनका कहना है कि नियमों के मुताबिक वो आगे की कार्यवाही करेंगे वही बीजेपी नेताओं के एक दल ने भी विधानसभा स्पीकर से मुलाक़ात की है जिसमें उन्होनें बीजेपी का पक्ष रखा है।

वही आज शाम बीजेपी आलाकमान ने भी मीटिंग की जिसमें खुद पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के सभी दिग्गज मौजूद थे। माना जा रहा है कि बीजेपी के अंदर सिंधिया को राज्यसभा भेजने की सहमति बन गयी है वही शिवराज सिंह को सीएम बनाकर किसी सिंधिया गुट के मंत्री को उप मुख़्यमंत्री बनाया जा सकता है।

आपको बता दे की अगर इन 22 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार होते है तो कांग्रेस अल्पमत में आ जायेगी और बीजेपी आसानी से अपने 104 विधायकों के साथ सरकार बना लेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...