एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी छुट्टियां सेलिब्रेट कर रही हैं। मौनी रॉय ने टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी एक खास पहचान बनाई है।
एक्ट्रेस अकसर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ भी जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय अपनी बहन के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
https://www.instagram.com/p/CGP07F2JNMl/
तस्वीरों में मौनी रॉय ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।
तस्वीरों में मौनी रॉय ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही थीं।
साथ ही खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CGKwOXaplq1/
मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ रिलीज हुई है और उनके काम को भी पसंद किया जा रहा है।
https://www.instagram.com/p/CF9kEMLJgzL/
मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है. एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रेस, फिल्म मेड इन चाइना में भी नजर आई थीं।