1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. प्रेरक मिसाल: पेंशन के पैसों से मास्क बना रहे, पीएम ने की तारीफ़

प्रेरक मिसाल: पेंशन के पैसों से मास्क बना रहे, पीएम ने की तारीफ़

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रेरक मिसाल: पेंशन के पैसों से मास्क बना रहे, पीएम ने की तारीफ़

कोरोना का संकट देश पर आया हुआ है और उसे खत्म करने के लिए देश एकजुट हो गया है। आज हर उम्र के लोग मदद के लिए आगे आए है और यह सिलसिला जारी है।

ऐसे ही एक शख्स हैं योग राज मांगे, जो जम्मू एंड कश्मीर के है और इन्होने अपनी पेंशन के पैसे से मास्क बनाये है और लोगों को वितरित किये है। खुद पीएम मोदी ने इनकी तारीफ़ की है।

उन्होंने अपनी मासिक पेंशन की मदद से खुद ही 6000 से ज्यादा मास्क लोगों को दिए, इसके बाद खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर उनकी तारीफ़ की।

पीएम ने लिखा, ऐसे नागरिकों पर गर्व है! ‘कोविड 19’ के खिलाफ लड़ाई में यह अहम भूमिका निभा रहे हैं। योग राज मांगी लोगों को फ्री राशन भी दे रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...