चीन के जानलेवा कोरोना वायरस इस वक्त चीन के साथ साथ 40 से भी ज्यादा देशों में अपने पांव पसार चुका है, इस वायरस के चलते इस वक्त चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है, जहां एक तरफ सरकार इस वायरस से बचने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है तो वहीं, कई बड़े चेहरे इसपर बयान देकर चर्चा में है। इस वक्त मोरारी बापू ने कोरोना वायरस को लेकर चुटकी ली है जिसके बाद उनका बयान खबरों में बना हुआ है।
दरअसल, बुधवार को प्रयागराज में कथावाचन करने पहुंचे मोरारी बापू ने कथा के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से पूछे गए सवाल पर अमेरिका और चीन की चर्चा करते हुए कहा कि चीन का कोई सामान टिकाऊ नहीं होता, इसलिए करोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। इसके आगे उन्होंने यह भी कहा कि, यह बीमारी भी बहुत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है।
इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 70 लाख लोगों की भी़ड वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि, डोनाल्ड ट्रंप 70 लाख की भीड़ चाहते थे, लेकिन भीड़ की संख्या एक लाख ही थी। मोरारी बापू ने कहा कि एक अमेरिकी डॉलर के 70 रुपये होते हैं, इस हिसाब से एक लाख की भारतीय भीड़ भी 70 लाख के बराबर हुई। उनकी इस बात पर रामकथा प्रेमी ठहाके के साथ जयकारा लगाने लगे।
बताते चलें कि, कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त देश में 30 लोग प्रताड़ित हैं, इन लोगों का देखरेख किया जा रहा है, और सरकार लगातार इस वायरस से निपटने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है। वहीं, चीन ने दावा किया है कि इस वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन की खोज कर ली है।