1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

मुरादाबाद: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

{ मुरादाबाद से शकील की रिपोर्ट }

पूरे देश मे लॉक डाउन है,ऐसे में जगह जगह लोगो द्वारा लॉक डाउन को तोड़ने की शिकायत भी आ रही थी।प्रशासन भी मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद गंभीर हो गया है। सड़कों पर बेवजह वाहन नहीं दौड़ने दिए जा रहे तथा सड़कों पर बेवजह लोगों को भी बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री के द्वारा लॉक डाउन का निर्णय लेने के बाद शासन-प्रशासन के द्वारा कोरोनावायरस पर काबू पाने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉक डाउन किया गया है लोगों को इसका पालन करने के लिए तरह तरह से मुरादाबाद प्रशासन जागरूक भी कर रहा है, इसके बावजूद लोग अलग-अलग तरीकों से बहाना करके लॉक डाउन तोड़ने से बाज नहीं आ रहे।

अब डीएम ने पुलिस को सख्ती से इसका पालन कराने के आदेश दे दिए हैं पुलिस की सख्ती करने पर हालात कुछ सुधरते भी नजर आ रहे है।जिलाधिकारी द्वारा सख्ती करने का आदेश मिलते ही पुलिस ने बड़ी कार्यवाही कर दी।

कांग्रेस के पार्षद अपनी नेतागिरी झाड़ने सड़को पर टहलते नजर आए,जब पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की व लॉक डाउन के नियम पालन के लिए बोला तो उल्टे पार्षद जी पुलिस पर ही रॉब झाड़ने लगे।पुलिस ने नेता जी की नेतागिरी को ठंडा करते हुए लॉक डाउन के नियम तोड़ने व सरकारी कार्यो में बाधा डालने के जुर्म में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नेता जी की गिरफ्तारी की सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई जिसपर कांग्रेसी नेताओं के सिफारिशों के फ़ोन थाना इंचार्ज पर घन घनाने लगे किन्तु पुलिस ने अपने फर्ज का पालन करते हुए किसी की भी एक न सुनी व सभी को सख्ती से लॉक डाउन के नियमो के पालन करने की चेतावनी भी दे डाली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...