कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन है और ऐसे में कई चीज़े बदल गयी है। ऐसे कई नज़ारे देखने को मिल रहे है जो शायद हम लोगों ने सोचा नहीं था।
अब आप ही ज़रा सोचिये की कोई आपसे ये कहे कि स्विमिंग पूल में इंसानों की जगह बंदर छपक छपाई कर रहे है तो क्या आप विश्वास करेंगे ?
आप यही कहेगे की ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन लॉकडाउन के दौरान ऐसा हो रहा है।
दरअसल टिस्का चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक स्विमिंग पूल में बंदर मस्ती करते हुए नज़र आ रहे है। बंदरों का यह अंदाज़ देखकर लोग हैरान है और लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा है और इसे शेयर भी कर रहे है।
इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे भी बंदर स्विमिंग पूल में फुल मज़े करते हुए नज़र आ रहे है।
खैर यही हैं, लॉकडाउन ने ये तो साबित कर दिया है की सब चीज़ एक समान नहीं होती है। हमेशा इंसानों से डरकर रहने वाले ये जानवर अगर अब खुलकर मस्ती कर रहे है तो समझ जाइये की प्रकृति कुछ तो आपसे कह रही है।