देश के पीएम मोदी जी डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में लगे हुए है और इसके लिए उन्होंने तमाम योजनाएं भी चलाई है। इसके अलावा भी सरकार की और से देश के कल्याण के लिए बहुत योजना चलाई जा रही है लेकिन कई बार लोगों को उनके बारे में पता नहीं चल पाता है और लोग उनका लाभ लेने से वंचित रह जाते है।
इसी चीज़ को केंद्र में रखते हुए देश की मोदी सरकार ने अब एक बड़ा निर्णय कर लिया है। दरअसल सरकार ने निर्णय लिया है की अब खुद की पत्रिका लोगों तक पहुंचाएगी।
मोदी सरकार ने इसके लिए ‘न्यू इंडिया समाचार’ नाम से एक पत्रिका का शुभारंभ कर दिया है। आपको बता दे कि यह पाक्षिक पत्रिका शनिवार यानी 15 अगस्त के दिन से शुरू की गई है।
यह पाक्षिक मैगजीन हिंदी-अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में पब्लिश की जाएगी, जिससे और उसे सूचना प्रसारण मंत्रालय की मीडिया यूनिट ‘ब्यूरो ऑफ आउटरीच कम्युनिकेशन’ के द्वारा पब्लिश की जाएगी।
बता दें कि इस मैगजीन की संपादकीय जिम्मेदारी पत्र सूचना विभाग (PIB) को दी गई है और पीआईबी के प्रधान महानिदेशक के.एस. धतवालिया इसके संपादक हैं।