1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लाल किले के प्रचीर पर उपद्रवीयों ने फहराय़ा अपना झंडा, राहुल ने कहा…

लाल किले के प्रचीर पर उपद्रवीयों ने फहराय़ा अपना झंडा, राहुल ने कहा…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लाल किले के प्रचीर पर उपद्रवीयों ने फहराय़ा अपना झंडा, राहुल ने कहा…

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: देश आज गणतंत्र दिवस मना रहा है, भारत के शौर्य का प्रतिबिंब लाल किला राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की अगुवाई में इसका गवाह बना। राजपथ पर देश के हर राज्य की झांकियां प्रदर्शित की गई। भारतीय सैनिकों ने अपने शौर्य की मिशाल पेश की है। गणतंत्र दिवस का आधिकारिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद आंदोलनरत उपद्रवीयों ने पुलिस को चकमा देकर लाल किले की प्राचीर पर अपना झंडा भी फहरा दिया है। जिसके बाद पुलिस के जवानों ने उस झंडे को उतारने की कोशिश की, यह घटना सिद्ध करता है कि सरकार और किसानों के बीच कितना बड़ा मनभेद हो गया है।

आपको बता दें कि आंदोलनरत उपद्रवीयों ने अपने ट्रैक्टर,तीर,कमान, कृपान लेकर पूरी तैयारी के साथ आंदोलन में हिस्सा लिए थे। गणतंत्र दिवस के दिन ही उपद्रव मचाते हुए लाल किले की प्राचीर पर अपने झंडा फहरा दिया है। जिसके बाद सरकार भी कटघरे में आ  गई है।

किसानों द्वारा किये गये इस उपद्रव पर राजनीतिक पार्टीयों ने भी ट्वीट करना शुरु कर दिया है। जिसमें राहुल गांधी, बीजोपी सांसद गौतम गंभीर, दिल्ली बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा ने इस आंदोलन को लेकर ट्वीटर के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...