मिर्जापुर: सरकार के लाख दावे के बाद भी प्रदेश मे अपराध थमने का नाम नही ले रहा है । कुछ दिन पहले एक खबर सामने आया था जिसमें मंदिर के पुजारी पर हमला कर दिया गया था उसके बाद आज यानि सोमवार को एक खबर सामने आई है।
जिसमें मिर्जापुर जिले के चील्ह क्षेत्र के धौरहरा गांव शिव मंदिर में सेवा करने वाले व्यक्ति की रविवार की रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंदिर में सेवादार की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को शव हटाने को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। स्थानीय लोग एसपी को बुलाने पर अड़े रहे।
एसपी व एएसपी, सीओ सदर के आने पर पुलिस शव को ले गई। नवरात्र में बलि चढ़ाने की आशंका भी जताई जा रही है।
आपको बता दें चील्ह थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव मंदिर में सेवा करने वाले सेवादार 35 वर्षीय मुन्ना की रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद बदमाश फरार हो गए। एएसपी सिटी संजय वर्मा ने 24 घण्टे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।