उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज, उनके परिवार और स्टाफ के 22 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद से ही प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है।
इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ उनकी पूरी कैबिनेट होम क्वारनटीन हो गई है। शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की है।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सुबोध उनियाल और हरक सिंह रावत ने सेल्फ क्वारंटीन में जाने का निर्णय लिया है।
आपको बता दे प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज भी कोरोना के 37 नए मामले सामने आये है और कुल केस की संख्या 958 हो गयी है।