पन्ना पहुंची प्रदेश सरकार की मंत्री प्रतिमा बागरी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से महिला सशक्तिकरण के पक्ष में रही है। जबकि कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों पर सिर्फ राजनीति की। और सदन बिल गिरने पर यह विपक्षी दल तालियां बजा रहे थे। मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी महिलाओं, युवाओं और किसानों के हित में बताया।

प्रतिमा बागरी ने पन्ना स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को महिलाओं के अधिकारों की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक महिला आरक्षण के नाम पर सिर्फ राजनीति की है, निर्णय लेने के समय पीछे हट गई।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। साथ ही प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं, युवाओं और किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है।
पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट