1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. अगले 72 घंटे के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अगले 72 घंटे के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अगले 72 घंटे के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले बहत्तर घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरखंड के कई क्षेत्रों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी जारी की है। साथ ही स्थानीय लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए भी मना किया गया है। तो वहीं राज्य सरकार ने अपील की है कि, अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और बाहरी काम को अलगे बहत्तर घंटों के लिए रद्द कर दें।

इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने उन क्षेत्रों में जहां मौसम विभाग के अनुसार में भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी दी गई है वहां पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। पर्यटकों को भी चेतावनी दी गई है कि, कोई भी इन जगहों पर न जाएं जिसे उन्हें असुरक्षित महसूस हो।

बताते चलें कि, उत्तराखंड के देहरादून, उधमसिंहनगर, हरिद्वार और नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पच्चीस सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। हाल ही में कई क्षेत्रों में बर्फवारी और भारी बारिश हुई है। जिस स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ाय़

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...