1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मेरठ हजार रुपए में धमकी, 55 हजार में हत्या, जानिये अपराध करने का रेट

मेरठ हजार रुपए में धमकी, 55 हजार में हत्या, जानिये अपराध करने का रेट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ हजार रुपए में धमकी, 55 हजार में हत्या, जानिये अपराध करने का रेट

मेरठ : उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ खासकर महिलाओं से जुड़े क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच मेरठ जिले में एक हैरान करने वाली एक पोस्ट वायरल हैैं। इसमें चश्मा पहने एक युवक की फोटो है, जिस पर जोंटी बदमाश लिखा हैं। पोस्टर में 55 हजार रुपए में हत्या करने से लेकर एक हजार रुपए में धमकाने की बात लिखी हैं।

एक नंबर भी दर्ज है यह भी लिखा है कि हमारे यहां तसल्ली बख्श काम किया जाता है कि इस मामले को लेकर पुलिस सतर्क हो गई हैैं। अब पुलिस पोस्ट वायरल करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। एसएसपी ने कहा कि जिन लोगों ने पोस्ट वायरल की है, उन पर मुकदमा दर्ज होगा।

पोस्ट में लिखा है कि बंदे कूटने के लिए संपर्क करें इसके लिए बकायदा 9660799329 नंबर जारी किया गया हैं। धमकी देने के 1000 रुपए, कुटाई करने के लिए 5000 रुपए, घायल करने के लिए 10000 रुपये और हत्या करने के लिए 55 हजार रुपए का रेट दिया गया हैं। यह भी लिखा गया है कि सभी हथियार हमारे होंगे, देसी कट्टा भी पास रखते हैं. जमीन कब्जे के मसले भी हल करते हैं।

इस प्रकरण में एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि जांच में पाया गया है कि जो नंबर पोस्टर पर है, उसका मेरठ या आसपास से कोई लिंक नहीं है. जिन लोगों ने ये वायरल किए हैं, उन पर मुकदमा लिख कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...