1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मायावती ने उपेंद्र कुशवाहा से हुए गठबंधन को लेकर बिहार के मतदाताओं से की अपील

मायावती ने उपेंद्र कुशवाहा से हुए गठबंधन को लेकर बिहार के मतदाताओं से की अपील

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मायावती ने उपेंद्र कुशवाहा से हुए गठबंधन को लेकर बिहार के मतदाताओं से की अपील

मायावती ने उपेंद्र कुशवाहा से हुए गठबंधन को लेकर बिहार के मतदाताओं से की अपील

लखनऊ: बिहार चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं! उपेन्द्र कुशवाहा के चौथे मोर्चे के ऐलान के बाद बसपा प्रमुख ने बड़ा बयान दिया है।

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि हमने गरीबों के हित के लिए बिहार में रालो सपा के साथ गठबंधन किया है और यदि इस गठबंधन की सरकार बनी तो उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री होंगे!

मंगलवार सुबह ही बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मायावती की बसपा और डॉ. संजय चौहान की जनवादी पार्टी सोशलिस्ट जेपीएस के संग मिलकर चौथे मोर्चे का ऐलान कर किया था।

मोर्चे का अभी तक कोई नाम तय नहीं हो पाया है! उपेंद्र कुशवाहा की सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस-राजद के महागठबंधन और जेडीयू-बीजेपी के एनडीए में बात नहीं बन पाई जिसके बाद उन्होंने नए मोर्चे का ऐलान कर दिया।

कुशवाहा से पहले जाप प्रमुख पप्पू यादव ने दलित नेता चंद्रशेखर के साथ मिलकर तीसरे मोर्चे की घोषणा कर चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...