1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मथुरा: सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

मथुरा: सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मथुरा: सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

{मथुरा से पवन शर्मा की रिपोर्ट }

दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई को लेकर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मथुरा सिविल लाइंस स्थित वटवृक्ष के नीचे अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया जहां समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा चूल्हे पर रोटी बनाकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया।

वही राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आ रही है सरकार ना ही महंगाई को रोक पा रही है और ना ही रोजगार उपलब्ध करा पा रही है।

मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी ने कहा कि एक दिन वह था जब कांग्रेस सरकार में रसोई गैस के दाम बढ़े थे तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चूड़ियां भेजा करती थी, आज कहां गई स्मृति ईरानी ?

आगे उन्होंने कहा कि क्या उनको आज गैस सिलेंडर की बढ़ती हुई कीमतों पर ध्यान नहीं है एक और देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि हम हर घर में सिलेंडर पहुंचा कर माता और बहनों को चूल्हे से होने वाली बीमारियों से दूर कर रहे हैं लेकिन क्या कोई गरीब इतना महंगा गैस सिलेंडर खरीद पाएगा ?

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर महंगाई पर सरकार कोई बड़ा फैसला नहीं लेती है तो आगामी समय में सपा सरकार राज्य में बड़ा प्रदर्शन करेंगे और आंदोलन करने से भी नहीं हिचकेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...