मथुरा के गोवर्धन रोड सतोहा के ब्लू डायमंड रिसोर्ट में सोमवार की शाम चार बजे हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक कार्यक्रम होना था। कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों लोगों को आयोजकों द्वारा टिकट वितरण किए गए जा चुके थे।

वहीं इस कार्यक्रम को लेकर साधु-संतों ने अपत्ति जताई। संतों का कहना है कि, मथुरा कृष्ण की नगरी है। अगर इसमें किसी को कार्यक्रम करना है तो वह रासलीला, कृष्ण लीला का कार्यक्रम करें।

इस तरह के फूहड़ डांस हम मथुरा में बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रशासन को इसकी अनुमति को तत्काल निरस्त करनी चाहिए। इस तरह वह डांस करा कर कृष्ण की नगरी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

हम हर हाल में यह कार्यक्रम नहीं होने देंगे। साथ ही साधु संतों ने कहा कि, मथुरा में कभी इस तरह के कार्यक्रम नहीं होने चाहिए नहीं तो हम होने वाले कार्यक्रमों को रद्द करने के लिए किसी भी हद तक चले जाएंगे। आपको बताते दें कि, सपना चौधरी के इस पहले भी कई कार्यक्रम रद्द किए जा चुके हैं।