{मथुरा से शुभम चौधरी की रिपोर्ट }
मथुरा में बदमाशों के हौंसले बुलंद हो गए है, दिन दहाड़े दिया लूट की घटना को अंजाम, जिसके बाद स्थानीय लोगो ने भागते हुए एक बदमाश को दबोचा वही दो साथी हुए मौके से फरार, और पुलिस लगी बदमाशो की तलाश में।

दरअसल घटना मथुरा थाना छाता के चौमुहां की है जहां लूट की वारदात से सनसनी फ़ैल गयी है, चौमुहां के बड़ौता मार्ग पर लगने वाली दुकानों से सिंडिकेट बैंक के प्रतिदिन जमा राशि खाते के पैसों को एकत्रित कर रहे करीब 55 वर्षीय विजेंद्र अग्रवाल को बाइक सवार तीन बदमाशों ने पैसों से भरा बैग छीन लिया।

इसके बाद विरोध करने पर बदमाशों ने विजेंद्र के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया और फायर करते हुए वहां से भागने लगे, वही पास खड़े गांव के कुछ बहादुर युवकों ने भागते बदमाशों में से एक को पकड़ लिया जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया है।

कस्बे में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से सनसनी फैल गई है और घायल विजेंद्र को इलाज के लिए मथुरा हॉस्पिटल भेज दिया गया है जहाँ उसका उपचार किया जा रहा है, अब देखना होगा कि फरार हुए बदमाशों को कब तक पुलिस गिरफ्तार कर पाती है।