1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा: हादसे में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हुए

मथुरा: हादसे में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हुए

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

{ मथुरा से शुभम चौधरी की रिपोर्ट }

थाना जमुनापार इलाके के गांव ईसापुर में एक अनियंत्रित टाटा मैजिक खड़े लोगों को रौंदते चला गया जिसमें 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

आपको बता दें कि गांव ईशापुर में शुक्रवार को शाम को रवि पुत्र नानक चंद निवासी ईशापुर टाटा मैजिक को लेकर लक्ष्मीनगर से अपने गांव ईशापुर की ओर लेकर जा रहा था।

ग्रामीणों का कहना है कि टाटा मैजिक में दो लोग बैठे हुए थे और दोनों लोगों ने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में मैजिक अनियंत्रित होकर रोड़ रोड़ पर खड़े लोगों को रौंदते हुए जा रहा था। रोड़ पर करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को रौंदा।

जिसमें अंशार हुसैन, भोला, महेश,कमल, पोनियां, आदि लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार से रोड़ पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी, सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुँच गयी, पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...