14 फरवरी को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें याद किया। पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज की एक पुरानी फोटों शेयर कर लिखा कि, सुषमा जी को नमन।
वह सार्वजनिक सेवा के लिए गरिमा, शालीनता और अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। वह दृढ़ता से भारतीय मूल्यों और लोकाचार से जुड़ी हुई थीं, राष्ट्र के लिए उन्होंने महान सपने देखे थे। वह एक असाधारण सहयोगी और एक उत्कृष्ट मंत्री थीं।
वहीं, गुहमंत्री अमित शाह ने भी जन्मदिन के मौके पर ट्वीट के कर सुषमा स्वराज को याद किया। शाह ने ट्वीट में लिखा कि, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता को उनकी दयालु प्रकृति के लिए हमेशा याद किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, एक अनुशासित कार्याकर्त्ता, एक कुशल वक्ता और एक उत्कृष्ट सांसद जिन्होंने अपने आदर्शों से कभी समझौता नहीं किया। जरूरत मंदों के लिए स्वराज ने हमेशा काम किया।
बात दें कि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व विदेश मंत्री को नमन करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि, देश के लोगों के लिए हमेशा हर समय मदद के लिए खड़ी रहने वाली महिला को आज उन्हें मैं स्मरण एवं नमन करता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि, उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में शुचिता का पालन किया और मूल्यों की राजनीति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता रही। उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।
आपको बता दें कि, पूर्व विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज के जन्मदिन के मौके पर उनके पति स्वराज कौशल ने ट्वीट कर उन्हें याद किया, उन्होंने स्वराज की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर जन्मदिन विश किया। साथ ही उन्होंने लिखा कि, हैप्पी बर्थडे सुषमा स्वराज- हमारी जिंदगी की खुशी।