1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश में 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी समेत कई लोगों ने दी बधाई

देश में 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी समेत कई लोगों ने दी बधाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश में 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी समेत कई लोगों ने दी बधाई

आज देश अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने देश की जनता को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए देश की जनता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!

बीजेपी पार्टी की तरफ से ट्वीट करके देश के लोगो को शुभकामनाएं देते हुए लिखा गया समस्त देशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!

अमित शाह ने ट्वीट करके लिखा ‘गणतंत्र दिवस’ भारत की बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत का प्रतीक है। मैं उन सभी महान विभूतियों का स्मरण करता हूँ, जिनके संघर्ष से 1950 में आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ और साथ ही उन सभी वीरों को नमन करता हूँ जिन्होंने अपने शौर्य से भारतीय गणतंत्र की रक्षा की है।

जेपी नड्डा ने अपने ट्वीट में लिखा आप सभी को 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए हम सभी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के इस महापर्व पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करें।

उन्होंने आगे लिखा आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। गणतंत्र दिवस पर मेरे सभी साथी नागरिकों को शुभकामनाएं।

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट करके लिखा कोरोना वॉरियर, सफ़ाई कर्मचारी, जवान और किसान। इस गणतंत्र दिवस देश के इन नायकों को सलाम। सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। भारत का झंडा

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके लिखा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाइयाँ! मै आशा करता हूँ कि हमारे मन, विचार और आचरण में लोकतांत्रिक मूल्यों का समावेश हो और हम अपने गणतंत्र को निरंतर मज़बूत करते रहें।

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने ट्वीट करके लिखा भारत का प्रत्येक नागरिक देश का भाग्य विधाता है चाहे वो सत्याग्रही किसान-मज़दूर हो या लघु-मध्यम व्यापारी, नौकरी तलाश करता युवा हो या महँगाई से परेशान गृहणी। गणतंत्र आपसे है, गणतंत्र आपका है। शुभकामनाएँ!

कांग्रेस प्रवक्ता और नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करके लिखा धन्य: अस्मि भारतत्वेन भारत का झंडा सभी देशवासियों को #गणतंत्र_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...