मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के दूसरे उपराज्यपाल के रूप में शुक्रवार को शपथ ग्रहण कर ली है। उनसे पहले जीसी मुर्मू जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल बने थे, जिन्हें गुरुवार को नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही सभी प्रशासनिक सचिवों की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक सचिवालय में शाम सवा तीन बजे होगी। इसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रोडमैप का खुलासा करेंगे।
माना जा रहा है कि बैठक में वे अपना विजन सबके सामने रखेंगे। प्रशासन किस प्रकार चलाना है और क्या प्राथमिकताएं होंगी, इसकी रूपरेखा वे अधिकारियों के समक्ष रखेंगे।