1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बंगाल में फिर फूटा ‘झटका बम’, पत्र में उड़ाई ममता की धज्जियां!

बंगाल में फिर फूटा ‘झटका बम’, पत्र में उड़ाई ममता की धज्जियां!

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बंगाल में फिर फूटा ‘झटका बम’, पत्र में उड़ाई ममता की धज्जियां!

नई दिल्ली: दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद भी राजनीतिक पार्टियों में काफी सरगर्मी देंखने को मिल रही है। हो भी क्यों न? आने वाले कुछ ही दिनों में बंगाल में चुनाव जो होने हैं। बंगाल चुनाव में राजनीतिक पार्टिंयां बंगाल जीतने के लिए कमर कस चुकी हैं। बेतुके बयानों का भी सिलसिला जारी हो चुका है। बंगाल में होने वाले चुनाव में सबसे ज्यादा आक्रामक भारतीय जनता पार्टी ही दिखाई दे रही है।

इस बात को आप इसी से समझ सकतें हैं कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लगातार बंगाल का दौरा कर रहें हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बंगाल में 30 जनवरी को एक और दौरा करने वाले हैं। इससे पहले ही 23 जनवरी को पीएम मोदी भी बंगाल का दौरा करेंगे। शुक्रवार को ममता बनर्जी की सरकार में फॉरेस्ट मिनिस्टर राजीब बनर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा, ‘पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करना बहुत सम्मान और सौभाग्य की बात है। मैं इस अवसर को पाने के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं।’

राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या वह भी शुभेंदु अधिकारी की तरह भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामेंगे? आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने राजीब बनर्जी का इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। बीजेपी का दावा है कि टीएमसी विधायक दल से 40 से अधिक विधायक पाला बदलने को तैयार हैं।

बीजेपी की इसी आक्रामकता से बौखलाई तृणमूल कांग्रेस बीजेपी की आक्रामकता को ध्वस्तकरने के लिए तमाम विपक्षी दलों को एक साथ आने को अपली कर रही है। दूसरे शब्दों में कहें तो पार्टी ने बिहार के समींकरण को बंगाल में सेट करने का आह्वाहन किया है। तृणमूल कांग्रेस की बौखलाहट को आप इसी से समझ सकतें हैं कि पार्टी ने वाम मौर्चा और कांग्रेस अपील की है कि भाजपा के सांप्रदायिक और विभाजनकरी नीति को ध्वस्त करने के लिए बंगाल विधान सभा चुनाव में ममता बनर्जी का साथ दें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...