रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: नोता जी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम और बंगाल के दौरो पर हैं। पीएम मोदी सबसे पहले असम का दौरा करेंगे, उसके बाद बंगाल की ओर रुख करेंगे। बंगाल में पीएम मोदी का नोता जी के 125वीं जयंती के अवसर पर बंगाल की सरजमीं मुख्य कार्यक्रम होगा। बंगाल में पीएम मोदी विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित ‘‘पराक्रम दिवस’’ समारोह को संबोधित करेंगे।
इससे पहले कोलकाता के राज्यपाल जगदीश धनगड़ ने राजभवन में 125वीं जयंती पर नेता जी के तस्वीर का अनावरण किया। इस दौरान उन्होने कहा कि “सुखद है कि 2014 के बाद नेताजी की ख्याति और योगदान को उपयुक्त सम्मान दिया गया है. उन्होंने जो मार्ग दिखाया उस पर युवाओं को आगे बढ़ना चाहिए”।
A grand padyatra will be held today. This year’s Republic Day parade in Kolkata will also be dedicated to Netaji. A siren will be sounded today at 12.15 PM. We urge everyone to blow shankh at home. Centre must also declare January 23 as a National Holiday. #DeshNayakDibas (3/3)
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 23, 2021
जबकि दूसरी ओर देखें तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नेता जी सुभाष चंद्र बोस के सम्मान में कोलकाता की सड़को पर रहेंगी। मुख्य़मंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि नेताजी की जयंती को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित करने की मांग की है, इसके अलावा सवा बारह बजे यानी वो वक्त जब नेताजी का जन्म हुआ था तब ममता पदयात्रा शुरू करेंगी। उस वक्त लोगों से ममता ने लोगों को अपने घर में शंख बजाने की अपील की है।