1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. टॉपलेस फोटोशूट के बाद ममता कुलकर्णी को भरना पड़ा था जुर्माना, नहीं संभाल पाई…

टॉपलेस फोटोशूट के बाद ममता कुलकर्णी को भरना पड़ा था जुर्माना, नहीं संभाल पाई…

By: Amit ranjan 
Updated:
टॉपलेस फोटोशूट के बाद ममता कुलकर्णी को भरना पड़ा था जुर्माना, नहीं संभाल पाई…

मुंबई : बॉलीवुड एक ऐसी दुनिया जहां सभी की ख्वाहीश होती हैं की उसे एक बार चांस मिलें और वो पूरी दुनिया पर राज करें। इसे लेकर वो क्या नहीं करती, चाहे वो बोल्ड फोटोशूट हो या ग्लैमरस फोटो, इसके बावजूद भी जब वो खुद को सुर्खियों में आता नहीं देखती तो वो खुद को टॉपलेस भी कर लेती है। जिससे वो रातों-रात सुर्खियों में आ जाएं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने भी किया।

दरअसल ममता ने एक मैग्जीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराया था, जिसे लेकर उन्हें रातों-रात वो शौहरत हासिल हुई, जिसका उन्हें इंतजार था। मैगजीन का मार्केट में शॉट हो गया, वो ब्लैक में बिकने लगा। हालांकि इस फोटोशूट के कारण ममता पर भारी जुर्माना लगाया गया था।

आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी ने इस फोटोशूट को करवाने से पहले कई बार सोचा था। उन्हें जब ये पहली बार ऑफऱ हुआ तो उन्होंने इस पर विचार करने के लिए भी थोड़ा समय मांगा था और शर्त रखी थी कि अगर उन्हें ये पसंद आएगा तभी छपना चाहिए।

 

मैगजीन ने उनकी इस शर्त को स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद ये शूट हुआ था और ममता की स्वीकार्यता के बाद ही प्रकाशित किया गया था। इसके बाद तो मानों ममता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, लेकिन उनके करियर की ब्रेक ऐसी लगी कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से ही बाहर होना पड़ा। ममता का नाम अंडरवर्ल्ड के कई लोगों के साथ जुड़ा और उन्होंने ड्रग पेडलर विक्की गोस्वामी से शादी रचा ली।

आपको बता दें कि इसके बाद ममता बॉलीवुड से अचानक गायब हो गई। वहीं लंबे अंतराल के बाद एक खबर आई की ममता सबकुछ त्याग कर साध्वी बन गई है। इसके बावजूद भी ममता लोगों से छिपती नजर आईं और वो अपने फैंस के आंखों से ओझल हो गई। बता दें कि मुंबई पुलिस ने ममता कुलकर्णी के नाम पर कई मुकदमे दर्ज किये है।

अगर हम ममता के फिल्मों करियर बात करें तो ममता के फिल्मी करियर की शुरूआत 1992 में रिलीज तिरंगा से हुआ था। उन्हें बेहद ही कम समय में स्टारडम हासिल हुआ, लेकिन वह इसे संभाल नहीं पाईं। उनकी प्रोफेशन और पर्सनल लाइफ काफी विवादों में भी रही है। आपको बता दें कि ममता आज अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...