1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में महिला-बाल विकास की बड़ी समीक्षा, पारदर्शिता और नवाचार पर फोकस

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में महिला-बाल विकास की बड़ी समीक्षा, पारदर्शिता और नवाचार पर फोकस

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी बेटियों के ड्रॉपआउट पर सख़्त निगरानी और रोकथाम के निर्देश दिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की पूर्णत: ऑनलाइन पारदर्शी भर्ती लागू करने वाला पहला राज्य मध्यप्रदेश बना। टेक होम राशन की FRS प्रक्रिया, स्पॉन्सरशिप योजना, PM JANMAN मॉड्यूल और झाबुआ की ‘मोटी आई’ पहल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। उन्होंने भविष्य की 3 वर्षीय कार्ययोजना पर भी जोर दिया, जिसमें सेंट्रल किचन से गर्म भोजन, प्री-स्कूल शिक्षा सुधार, 9,000 नए आंगनवाड़ी भवन और महिला-शिशु कल्याण की कई उपलब्धियाँ शामिल हैं। टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शी रखने के लिए भी सख़्त निर्देश दिए गए।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में महिला-बाल विकास की बड़ी समीक्षा, पारदर्शिता और नवाचार पर फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा की

मुख्यमन्त्री जी ने लाड़ली लक्ष्मी बेटियों के ड्राप आउट पर विभागीय अधिकारियों से ली जानकारी

गहन समीक्षा करने के दिये निर्देश

ड्राप आऊट पर सख़्त निगरानी रखने और रोकने के दिये निर्देश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की पूर्णत: ऑनलाइन पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने में देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश

टेक होम राशन की FRS प्रक्रिया में मध्यप्रदेश प्रथम—लाभ पहुँचाने में राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

स्पॉन्सरशिप योजना में 20,243 बच्चों को लाभ—देश में दूसरा स्थान

झाबुआ के ‘मोटी आई’ नवाचार को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार

PM JANMAN भवनों की डिज़ाइन व मॉनिटरिंग मॉड्यूल की भारत सरकार द्वारा विशेष सराहना

भवन निर्माण की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए अत्याधुनिक मॉड्यूल विकसित

डिजिटल पारदर्शिता की मिसाल: 20 मीटर जियो-फेंसिंग आधारित उपस्थिति व्यवस्था

3 वर्ष की भविष्य कार्य योजना

मध्यप्रदेश में सेंट्रल किचन से शहरी आंगनवाड़ियों में गर्म भोजन—2026 से नई व्यवस्था लागू

2047 विज़न के अनुरूप शाला पूर्व शिक्षा पर बड़ा निवेश—निपुण भारत आधारित विकास कार्ड से गुणवत्ता सुधार
34 लाख बालिकाओं को छात्रवृत्ति/प्रोत्साहन—लाड़ली लक्ष्मी योजना का विस्तार

आंगनवाड़ी भवन निर्माण का मेगा प्लान—अगले तीन वर्षों में 9,000 नए भवन

HEW के माध्यम से 1.47 लाख से अधिक जागरूकता गतिविधियाँ—जेंडर, सुरक्षा व कानूनी सहायता में व्यापक प्रभाव

महिला एवं बाल विकास—वृहद उपलब्धियाँ

PMMVY में 9.70 लाख गर्भवती महिलाओं को ₹512 करोड़ से अधिक की सहायता

लाड़ली बहना योजना के तहत जनवरी 2024–नवंबर 2025 में ₹36,778 करोड़ का अंतरण

1.72 लाख महिलाओं को महिला हेल्पलाइन से सहायता—57 वन स्टॉप सेंटरों द्वारा 52,095 महिलाओं को सुरक्षा

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ: 1.89 लाख पौधारोपण, 6,520 ड्राइविंग लाइसेंस, 8,637 बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण

आंगनवाड़ी केंद्रों का बड़े पैमाने पर उन्नयन—12,670 केंद्र ‘सक्षम आंगनवाड़ी’ घोषित

सामग्री टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिये दिये निर्देश

यदि टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी होगी तो वरिष्ठ अधिकारी होगें ज़िम्मेदार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...