1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. नगर में बन रही आदर्श रोड पर हटाया गया अतिक्रमण, अधिकारी बोले- आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

नगर में बन रही आदर्श रोड पर हटाया गया अतिक्रमण, अधिकारी बोले- आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

अधिकारियों का कहना है कि शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है, इसलिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

By: Naredra 
Updated:
नगर में बन रही आदर्श रोड पर हटाया गया अतिक्रमण, अधिकारी बोले- आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

मंदसौरः नगर में निर्माणाधीन आदर्श रोड को लेकर आज नगर पालिका और यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की गई।

शहर के प्रमुख मार्ग को आदर्श रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके। इसी के तहत सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की टीम ने दुकानों के बाहर रखे सामान, अवैध ठेले और अन्य अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्का विरोध भी देखने को मिला, लेकिन प्रशासन की सख्ती के चलते अभियान जारी रहा।

अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है, और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

मंदसौर से संवाददाता दुर्गेश शर्मा की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...