1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर रोड पर बड़ा हादसा, मजदूर घायल

ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर रोड पर बड़ा हादसा, मजदूर घायल

ऊर्जा मंत्री ने घायल मजदूर को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऊर्जा मंत्री ने मजदूर के इलाज का पूरा खर्च उठाने और मंत्री निधि से 1 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

By: Naredra 
Updated:
ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर रोड पर बड़ा हादसा, मजदूर घायल

ग्वालियर की स्वर्ण रेखा नदी पर बन रहे एलिवेटेड रोड के गार्डर का एक हिस्सा गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे अचानक गिर गया। हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना खेड़ापति कॉलोनी में खेड़ापति मंदिर के पास हुई। बताया जा रहा है कि करीब 35 फीट लंबा सीमेंट का गार्डर पुल के ऊपर सेट किया जा रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह नीचे नाले में जा गिरा। गिरते समय जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज आसपास के लोगों ने भी सुनी।

मौके पर प्रशासनिक अमला तुरंत पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। सूचना मिलते ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एलिवेटेड रोड फ्लाईओवर के पिलर नंबर 194 और 195 के बीच गार्डर स्लिप हुआ था।

ऊर्जा मंत्री ने घायल मजदूर को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऊर्जा मंत्री ने मजदूर के इलाज का पूरा खर्च उठाने और मंत्री निधि से 1 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को घटना की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।

ग्वालियर से संवाददाता अरविंद सिंह पवैया की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...