धर्मनगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन ने भोग आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।
उज्जैन प्रवास के दौरान मंत्री गिरीश महाजन महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भोग आरती में सहभागिता करते हुए भगवान महाकाल की पूजन-अर्चन की।
दर्शन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया। इस दौरान मंत्री महाजन ने देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में उनके आगमन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।