1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को मिलेगा सप्ताह में दो दिन का अवकाश

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को मिलेगा सप्ताह में दो दिन का अवकाश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को मिलेगा सप्ताह में दो दिन का अवकाश

महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए ऐलान किया है कि अब सप्ताह में सिर्फ पांच दिन काम करना होगा और सप्ताह में दो दिन का अवकाश दिया जाएगा। यह फैसला आज महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में लिया गया और इसे 29 फरवरी से लागू कर दिया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों को वर्तमान में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार का अवकाश मिलता है। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने कॉलेजों में राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया है। महाराष्ट्र के मंत्री अदय सामंत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा 19 फरवरी से कॉलेजों में राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है।

बताते चले कि, इससे पहले ठाकरे सरकार के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा था कि, गैर-आवासीय क्षेत्रों में दुकानें, मॉल और रेस्तरां 26 जनवरी से चौबीसों घंटे खुले रह सकते हैं। यह वैकल्पिक है, इसे अनिवार्य नहीं बनाया जाएगा।

गौरतलब हो कि महाराष्ट्र सरकार ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को 10 रुपए में खाना देने की शुरुआत भी कर चुकी है। उद्धव ठाकरे ने ‘शिव भोजन’ योजना को पूरे राज्य में 26 जनवरी से लागू कर दिया था। इस योजना के तहत राज्य सरकार पायलट परियोजना शुरू करने के लिए 6.4 करोड़ रुपए खर्च करेगी, जो तीन महीने तक चलेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...