1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र : कोरोना बीमारी से अब तक गई 12276 लोगों की जान

महाराष्ट्र : कोरोना बीमारी से अब तक गई 12276 लोगों की जान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्र : कोरोना बीमारी से अब तक गई 12276 लोगों की जान

महाराष्ट्र में मंगलवार को भी कोरोना के 8000 से अधिक मामले सामने आये है और इस प्रकार राज्य में कुल मरीजों की संख्या सवा तीन लाख को पार कर गई है। आपको बता दे कि हर दिन राज्य में 8000 से अधिक मरीज मिल रहे है।

कल ही 246 और मरीजों की मौत हुई जिसके कारण अब मरने वाले लोगों की संख्या 12हज़ार को पार कर गई है। राज्य में पुणे में सबसे अधिक 1,678 नये मामले सामने आये जबकि मुंबई में 992 नये मामले सामने आये।

आपको बता दे कि देश के कुल मरीजों में से 30 फीसदी से अधिक मरीज सिर्फ इस राज्य में है वही मरने वालों की बात करे तो सबसे अधिक मौत भी इसी राज्य में हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...