1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मध्य प्रदेश: सिंधिया गुट से 13 विधायक हमारे साथ- दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश: सिंधिया गुट से 13 विधायक हमारे साथ- दिग्विजय सिंह

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मध्यप्रदेश में चल रहे हाईवोलटेज पॉलटिकल ड्रामे के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफा के बाद अब तक कांग्रेस के 22 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। जिससे कमलनाथ सरकार संकट में आ गई है।

वहीं, अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश में 22 बागी विधायकों में से 13 ने आश्वस्त किया है कि वे कांग्रेस छोड़कर नहीं जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि, मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को विश्वास मत जीतने का भरोसा है और हम चुप नहीं रहे, हम सो नहीं रहे हैं। सिंधिया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, वह राज्यसभा के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते थे लेकिन अति महत्वाकांक्षी नेता को केवल मोदी-शाह मंत्री पद दे सकते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि, सिंधिया को राज्य में उपमुख्यमंत्री के पद की पेशकश की गई लेकिन वह अपने नामित व्यक्ति को इस पद पर चाहते थे लेकिन कमलनाथ ने चेला स्वाकर करने से इनकार कर दिया। वहीं, ज्योतिकादित्य सिंधिया के कांग्रेस इस्तीफे के बाद मंगलवार को भोपाल में स्थित कांग्रेस कार्यालय से उनकी नेमप्लेट को हटा दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...