भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोरोना टेस्ट करवाया था।
उमा भारती ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर बताया कि उनका कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आया है। उमा भारती ने ट्वीट किया, कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मेरे बड़े भाई शिवराज सिंह जी ने इस तथ्य को सार्वजनिक करते हुए इन दिनों अपने संपर्क में आए हुए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की थी।
मैं भी दिनांक 22 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास, श्यामला हिल्स गई थी तथा मैंने मुख्यमंत्री जी एवं उनके परिजनों के साथ मुलाकात की थी और कल मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवा लिया था तथा आज मेरे कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, अब मैं इंतजार कर रही हूं कि मेरे भैया शिवराज सिंह चौहान जी अस्पताल से जल्दी घर पहुंचें एवं मैं उनका वहां स्वागत करु।