कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच वार जारी है, इस बीच मंगलवार सो कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर एक बार फिर बयान दिया है।
हालांकि उन्होंने अपने बयान में कहा कि, मैं किसी से नाराज नहीं होता.. मैं कभी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से नाराज नहीं हुआ तो सिंधिया से क्यों हूंगा। वहीं, इससे पहले सोमवार को सिंधिया ने ग्वालियर में कहा था कि मैं जनता का सेवक हूं, जनता के मुद्दों के लिए लड़ना मेरा धर्म है। हमें सब्र रखना है और अगर जिन मुद्दों को हमने अपने वचनपत्र में रखा है उनको हमें पूरा करना ही होगा। अगर नहीं हुआ तो हम सड़क पर उतरेंगे।
इस बीच भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर उनके प्रति सहानुभूति जताते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधाते हुए एक पत्र लिख कर कहा कि, कांग्रेस का वचनपत्र याद दिलाने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सार्वजनिक तौर पर आपके साथ जो व्यवहार किया वो दुखद और पीड़ादायी है। उससे आपकी पीड़ा का अंदाजा लगाया जा सकता है।