1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. लखनऊ: रेमन मग्सेस अवार्ड विजेता संदीप पांडेय गिरफ्तार, करने जा रहे थे सीएए विरोधी प्रदर्शन

लखनऊ: रेमन मग्सेस अवार्ड विजेता संदीप पांडेय गिरफ्तार, करने जा रहे थे सीएए विरोधी प्रदर्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ: रेमन मग्सेस अवार्ड विजेता संदीप पांडेय गिरफ्तार, करने जा रहे थे सीएए विरोधी प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आंदोलन के चलते रेमन मैग्सेस पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संदीप के साथ नौ और लगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी लोगों को ठाकुरगंज थाने लाया गया है।

मीडिया में आ रही खबरों की माने तो कहा जा रहा है कि, संदीप पांडेय अपने साथियों के साथ घंटाघर के आसपास के लोगों के बीच एक पर्टा बांट रहे थे और घंटाघर से उजरियांव तक पैदल मार्च निकालने की योजना बना रहे थे। ठाकुरगंज के थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा कि उन्हें शांति भंग करने की आशंका में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है। एसएचओ ने कहा कि पांडेय व उनके साथी सीएए विरोदी पर्चे बांट रहे थे।

संदीप पांडेय

बताते चले कि, पिछले महीने भी पुलिस ने वीर सावरकर के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में संदीप पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है लेकिन लखनऊ का सीएए प्रदर्शन काफी चर्चा में रहा। यहां तक की यूपी सीएम ने इसके खिलाफ सख्त आदेश दिए थे कि जो भी इस कानून के चलते सरकारी संपत्तियों को नूकसान पहुंचाएगा उसी से उसकी भरपाई की जाएगी।

वहीं, दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून को लेकर पिछले दो महीने से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शाहीन बाग प्रदर्शन के चलते आम लोगों को भारी भरकम नुकसान उठाना पड़ रहा है। करीब दो महीने से दिल्ली नोएडा को जोड़ने वाली रोड 13ए बंद हुई पड़ी है जिसके चलते आवाजमन में काफी परेशीनी हो रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...