लखनऊ: आत्मदाह की कोशिश मामले में पूर्व राज्यपाल के बेटे हिरासत में
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित विधानसभा के पास में स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के गेट के सामने मंगलवार को एक महिला ने अपने ऊपर तेल डालकर खुद को आग लगा ली थी।
आग बुझाकर पुलिस कंबल से ढककर महिला को सिविल अस्पताल ले गई। यहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में लखनऊ पुलिस ने पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद के बेटे आलोक को हिरासत में लिया है।
आलोक को कांग्रेस पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस को मामले में साजिश की आशंका है। महाराजगंज पुलिस के इनपुट पर लखनऊ पुलिस ने आलोक को हिरासत में लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल पर आलोक की लोकेशन मिल रही थी। ये भी कहा जा रहा है कि आलोक महिला के संपर्क में भी था। वहीं, महिला की सिविल अस्पताल में हालत नाजुक बनी है।
महराजगंज की एक महिला मंगलवार को न्याय की आस में लखनऊ पहुंची। हजरतगंज स्थित विधान भवन के सामने उसने खुद को आग लगा ली।
डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा ने बताया कि अंजली तिवारी ने दो वर्ष पहले महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के पचरूखिया निवासी अखिलेश तिवारी से शादी की थी। इस दौरान दोनों में विवाद हुआ और अंजली अलग रहने लगी।
इस दौरान अखिलेश ने उसे फोन पर तलाक दे दिया। इसके कुछ दिन बाद अंजली ने महराजगंज में ही राजघराना साड़ी सेंटर पर कार्य शुरू कर दिया।