उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 11वें डिफेंस एक्सपो पांच फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय सांस्कृतित की झलक भी देखने को मिलेगी। जिसके लिए तैयारियां जोरो शोरो से की जा रही है।
यह कार्यक्रम पांच फरवरी से लेकर नौ फरवरी तक चलेगा। चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 70 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं पच्चीस देशों के रक्षा मंत्री भी शिरकत करेंगे। जिसको लेकर प्रदेश में खास इंतजाम किए जा रहे है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होने वाले कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम करने के निर्देष दिए है। प्रशासन की तरफ से हर चीज का बेदह खास इंतजाम किए जा रहे है।
आपको बताते चलें कि, डिफेंस एक्सपो में शामिल होने के लिए 989 से अधिक लोगों ने अब तक अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें 165 विदेशी मेहमान हैं। इन लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है।