1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. लखनऊ: सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, डिस्को क्लब 31 मार्च तक बंद किये

लखनऊ: सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, डिस्को क्लब 31 मार्च तक बंद किये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ: सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, डिस्को क्लब 31 मार्च तक बंद किये

{ लखनऊ से सतीश सिंह की रिपोर्ट }

लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है जहां एहितयातन कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। राजधानी के सभी सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्वीमिंग पूल, क्लब, डिस्को और जिम बंद करा दिए गए हैं।

डीएम अभिषेक प्रकाश के मुताबिक यह निर्देश जारी किया गया है। फिलहाल 31 मार्च तक इनको बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

Lucknow: Cinema hall, swimming pool, disco club closed till 31 March

इससे पहले डीएम ने शहर के सभी कोचिंग संस्थानों को 22 मार्च तक के लिए बंद करने का निर्देश दिया था। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी दिशा निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए जिलाधिकारियों को दिए थे। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...