दिल्ली की केजरीवाल सरकार और केंद्र में फिर से मतभेद सामने आ गए है। दरअसल अनलॉक 3 के तहत होटलों में सामान्य कामकाज और साप्ताहिक बाजारों की अनुमति देने संबंधी AAP सरकार के फैसले को खारिज कर दिया।
कोविड-19 की स्थिति ‘नाजुक’ बनी हुई है और खतरा अभी दूर नहीं हुआ है, तो उसी के मद्देनजर उप राज्यपाल ने यह फैसला लिया है।
बता दें कि दिल्ली दंगों के लिए सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में वकीलों का पैनल नियुक्त करने को लेकर मंगलवार को लिए गए दिल्ली सरकार की कैबिनेट के निर्णय को उप राज्यपाल अनिल बैजल ने खारिज कर दिया था।