मध्यप्रदेश में लगातार कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगने जा रहा है।पूर्व महापौर सुनील सूद और पार्षद प्रियंका मिश्रा सहित करीब 300 कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। जिससे भोपाल में कांग्रेस का गढ़ और कमजोर हो गया है। यह बदलाव भाजपा के भोपाल लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा के नामांकन सभा के दौरान हुआ, जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इससे पहले बुधवार शाम को सुनील सूद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के बंगले पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी भी उनके साथ रहे। सुनील सूद आज औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। उधर पार्षद प्रियंका मिश्रा के ससुर कैलाश मिश्रा पूर्व से ही भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद से प्रियंका के भी भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।
इससे पहले बुधवार शाम को सुनील सूद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के बंगले पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी भी उनके साथ रहे। सुनील सूद आज औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए।