रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आधार कार्ड की तरह वोटर आईडी कार्ड को भी देशभर में इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड की सुविधा शुरू कर दी गई है। सोमवार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर देश के मतदाताओं के लिए सरकार द्वारा यह सुविधा शुरु की गई है। सोमवार से आप अपने वोटर आईडी कार्ड की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
आप अपने वोटर आईडी कार्ड को उसी तरह से डाउनलोडकर सकतें हैं, जिस तरह से आप UIDAI की वेबसाइट से आधार कार्ड डाउनलोड करते हैं। आपको चुनाव आयोग की साइड से अपने डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
अब हम आपको बताते हैं कि आप अपना नोटर आईडी कार्ड कैसे डाउनलोड करें
चुनाव आयोग की तरफ से दो चरणों में यह सुविधा लॉन्च की जा रही है। दो चरणों में से पहले चरण यानी 25 जनवरी से 31 जनवरी के बीच, केवल नए वोटर्स जिन्होंने वोटर कार्ड्स के लिए अप्लाई किया है और जिनका मोबाइल नंबर चुनाव आयोग के पास रजिस्टर्ड है, वही डिजिटल वोटर आईडी डाउनलोड कर पाएंगे। जबकि दूसरे चरण में 1 फरवरी से सभी वोटर्स अपनी आईडी की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे बशर्ते उनका मोबाइल नंबर चुनाव आयोग से लिंक हो।
जिनका मोबाइल नंबर कमिशन के साथ लिंक नहीं है, उन्हें EC को अपनी डीटेल्स री-वेरिफाई करानी होंगी और मोबाइल नंबर लिंक कराना होगा। तभी वह वोटर आईडी डाउनलोड कर पाएंगे। आपको बता दें कि डिजिटल वोटर आईडी कार्ड्स भी आधार कार्ड की तरह PDF फॉर्मेट में होंगा। इन्हें Digilocker पर भी स्टोर किया जा सकेगा। डिजिटल वोटर आईडी कार्ड्स पर एक सिक्योर्ड QR कोड होगा जिसमें तस्वीरें और डिमॉग्रैफिक्स होंगी ताकि उन्हें डुप्लीकेट न किया जा सके।