1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लालू यादव की हालत नाजुक रिम्स पहुंचे तेजस्वी और राबड़ी, भेजे जायेंगे एम्स

लालू यादव की हालत नाजुक रिम्स पहुंचे तेजस्वी और राबड़ी, भेजे जायेंगे एम्स

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लालू यादव की हालत नाजुक रिम्स पहुंचे तेजस्वी और राबड़ी, भेजे जायेंगे एम्स

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की तबियत दिन पर दिन बिगड़ती ही जा रही है। चारा घोटाने में सजा काट रहे लालू की तबियत बिगड़ने से उनके परिवार के सदस्य रांची के रिम्स अस्पताल पहुंच गये हैं। उनके परिवार के सदस्यों में उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष उनके बेटे तेजस्वी यादव तथा उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी बेटी मीसा भारती उनको देखने रांची के राजेन्द्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस पहुंचे हैं। लालू यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उनके छोटे बेटे तथा बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बताया कि “हमारा परिवार उनके लिए बेहतर इलाज चाहता है। सभी रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों को यह विश्लेषण करना है कि उन्हें यहां इलाज दिया जा सकता है। उनकी हालत गंभीर है। मैं मुख्यमंत्री से शनिवार को मुलाकात करूंगा।”

आपको बता दें कि रिम्स के एक डॉक्टर ने बताया कि लालू यादव के फेफड़ों में संक्रमण है और हम उनका इलाज कर रहे हैं। हमने एम्स में फेफड़ों के एचओडी के साथ उनकी हालत पर बातचीत की है। वहीं दोपहर होते-होते लालू यादव को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भेजने की तैयारी कर ली गई।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...