1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. लालकुआं: मोदी रसोई के माध्यम से गरीबों को दिया जा रहा भोजन

लालकुआं: मोदी रसोई के माध्यम से गरीबों को दिया जा रहा भोजन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लालकुआं: मोदी रसोई के माध्यम से गरीबों को दिया जा रहा भोजन

लॉक डाउन के बाद उन मजदूरों एवं कर्मचारियों के सामने दिक्कतें आ रही हैं जो अपने घरों पर अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं।

ऐसे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का बीड़ा मोदी रसोई के कार्यकर्ताओं ने उठाया है, यह पंतनगर नगला बाईपास पर मोदी रसोई बनाई गई है जहां आसपास रह रहे गरीबों एवं उन कर्मचारियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है जो अपने घरों पर नहीं पहुंच पाए हैं।

वही किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि उनके पूरी विधानसभा में पांच मोदी रसोई बनाई गई है जो गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने का काम कर रही हैं।

इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का काम भी चल रहा है और पिछले 14 दिनों से मोदी रसोई की टीम यहां काम कर रही है जो लगातार आगे भी जारी रहेगा।

वहीं मोदी रसोई के संचालक विक्की पाठक ने कहा कि उनकी टीम नगला स्थित मोदी रसोई में पिछले 14 दिनों से आसपास के लोगों को भोजन उपलब्ध करा रही है इसके अलावा उन गरीबों तक राशन भी पहुंचाया जा रहा है जिन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि उनका यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और उनके क्षेत्र में किसी को भी भूखा रहने या सोने नहीं दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...