आज 2 अक्टूबर, गांधी जयंती और कोरोना संक्रमण के बीच देश में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 81.06 रुपये लीटर है जबकि डीजल के दामों में फिर से बदलाव किया है।
आज डीजल के दाम 8 पैसे प्रति लीटर तक घटे हैं।डीजल 8 पैसे सस्ता होकर 70.46 रुपये प्रति लीटर तक हो गया। पेट्रोल की कीमत में बदलाव न होने को लेकर कुमार विश्वास ने तंज कसते हुए कहा कि इससे हुई बचत को हम कहां रखेंगे? बताइए, नौ दिन से एक रुपया भी नहीं बढ़ा।
कुमार विश्वास ने गुरुवार को अपने ट्वीट में लिखा, “ज़िंदाबाद ज़िंदाबाद… इससे हुई महान बचत को कहां रखेंगे हम ? बताइए भला, नौ दिन से एक रुपया भी नहीं बढ़ा… कितनी मुश्किल से पकड़ कर रखा नौ दिन से ?
और ये मीडिया, सरकार की इस शानदार उपलब्धि पर एक और घंटे का शो तक नहीं बना रही… देशद्रोही कहीं के. अच्छे कामों की कदर ही नहीं है आजकल।”

पेट्रोल के दाम में 22 सितंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है और दिल्ली में यह 81.06 रुपये लीटर है। डीजल का मूल्य 29 सितंबर से 70.63 रुपये लीटर पर बना हुआ है। बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार के मूल्य के अनुसार संशोधन दैनिक आधार पर होता है।