केरल में एक देर रात एक दुःखद विमान हादसा हुआ है जिसमे दो पायलट सहित 18 लोगों की जान चली गई है।
वहीं आज सरकार की ओर से अब मुआवजे का ऐलान किया गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी है।
12 साल से ऊपर के मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा और 12 साल से कम उम्र के मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है।
एयर इंडिया ने जानकारी दी है कि घायलों की हर संभव मदद की जा रही है और सूचना के लिए पैसेंजर इंफॉर्मेशन सेंटर बनाया गया है।
आपको यह भी बता दे कि , केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने आज कोझिकोड मेडिकल कॉलेज का दौरा किया।