1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. चीन से आने वाले नागरिकों को किम जोंग ने दिए गोली मारने के आदेश, जानिए इसका कारण

चीन से आने वाले नागरिकों को किम जोंग ने दिए गोली मारने के आदेश, जानिए इसका कारण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चीन से आने वाले नागरिकों को किम जोंग ने दिए गोली मारने के आदेश, जानिए इसका कारण

पूरी दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में है और अपने-अपने तरीके से लड़ रही है। नॉर्थ कोरिया का मामला सबसे हटकर है।

दक्षिण कोरिया में तैनात अमेरिकी सेना के एक कमांडर ने शुक्रवार को दावा किया कि उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन ने देश में महामारी की रोकथाम के लिए चीन की तरफ से आने वाले लोगों को गोली मारने के आदेश दिए हैं।

बता दें कि चीन से सटे उत्तर कोरिया में अभी तक कोरोना वायरस का कोई भी आधिकारिक मामला सामने नहीं आया है।

बीमारी के फैलने के बाद से किम ने अब तक देश में एक भी मामले की पुष्टि नहीं की है। इतना ही नहीं, कोरोना को रोकने के लिए नॉर्थ कोरिया ने चीन से सटी सीमा जनवरी में ही बंद कर दी थी।

कमांडर रॉबर्ट एब्राम्स ने कहा कि चीन और उत्तर कोरियाई सीमा बंद होने के चलते चीन से उत्तर कोरिया का आयात 85 फीसदी गिर गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...