इस कोरोना काल में लोग अपने आप को बचाने के लिए क्या नहीं कर रहे है लेकिन कुछ ऐसे लोग भी है जिन्हे अपने जानवरों की भी चिंता है।
एक ऐसा ही मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे एक बच्चा अपने डॉगी को कोरोना से बचाने के लिए मास्क पहना रहा है।
इस वीडियो को देखकर लोगों ने कहा कि जहां एक ओर लोग मास्क नहीं पहन रहे वहीं ये बच्चा भी समझता है कि मास्क पहनना क्यों जरूरी है। इसने तो अपने डॉगी का भी ध्यान रखा है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे जमकर शेयर और कमेंट कर रहे है।